बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्रांतर्गत इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में रविवार काे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गया। मृतक के पास इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
