दो बूंद हर बार, पोलियों पर निर्णायक प्रहार :- डॉ अमित बाजपेई 

"दो बूंद ज़िंदगी की" — हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी :-‌ डॉ अमित बाजपेई

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,28 जून(तरुणमित्र)। जनपद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान (सीएचसी) में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष रंजीत वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर केन्द्र पहुंचे पांच नवजात शिशुओं एवं दो से पांच वर्ष आयु वर्ग के 12 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि देश पोलियो मुक्त बना रहे।

वही स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भारत को भले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक नहीं दी गई, तो संक्रमण का खतरा दोबारा पैदा हो सकता है। इसलिए प्रत्येक अभियान के दौरान सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना अनिवार्य है।

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

दो बूंद.... सुरक्षित बचपन की पहचान "

अभियान के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार" व "दो बूंद... सुरक्षित बचपन की पहचान" का संदेश भी दिया सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि यह विशेष अभियान 28 जून से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा।
क्षेत्र के सभी बूथों पर टीमें तैनात की गई है स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश शिविर तक नहीं पहुंच पाए थे।
एएनएम ने बताया कि 0 से पांच साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। यह एक हफ्ते का अभियान है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। विभाग के अनुसार, पोलियो से बचाव का यही सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी जीवनरक्षक दो बूंद पीने से वंचित न रहे। यही स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में हमारा सामूहिक दायित्व है।
आइए, पल्स पोलियो अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

इस अवसर पर एएनएम और आशा कार्यकर्ती सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच