राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह

राम मंदिर में दानपात्र से लेकर चांदी, आभूषण तक की चोरी, पूरे कार्यकाल की हो निष्पक्ष जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में राम मंदिर में कथित चंदा चोरी, भूमि खरीद, निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी और जांच की दिशा को लेकर भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में उनके द्वारा उजागर किए गए भूमि घोटाले से लेकर हाल में सामने आए दानपात्र चोरी, आभूषण चोरी और निर्माण कार्यों में कमीशन तक एक संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित ट्रस्ट और उसी सरकार द्वारा गठित एसआईटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। संजय सिंह ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, वर्ष 2020 से अब तक के सभी वित्तीय लेन-देन की जांच और पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की मांग की।

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2021 में सबसे पहले उस भूमि सौदे का खुलासा किया था जिसमें मात्र पांच मिनट पहले लगभग दो करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लगभग 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीद लिया। उन्होंने कहा कि दोनों रजिस्ट्रियों में तत्कालीन भाजपा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा गवाह थे लेकिन उस समय मुझे बदनाम करने का अभियान चलाया गया, आज वही आरोप एक-एक कर सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उस समय निष्पक्ष जांच करा ली जाती तो आज चढ़ावे की चोरी तक मामला नहीं पहुंचता!

सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ये खबर भी पढ़े : सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संजय सिंह ने कहा कि अब मामला केवल भूमि घोटाले तक सीमित नहीं रह गया है। दानपात्र से नकदी की कथित चोरी, चांदी, आभूषण और पादुका तक गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्रीराम के नाम पर चढ़ाया गया चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात है। इसलिए दानपात्र के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे वित्तीय तंत्र की न्यायिक निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए।

नीट एडमिशन के नाम पर पांच लाख की ठगी, कंसल्टेंसी के तीन लोगों पर मुकदमा ये खबर भी पढ़े : नीट एडमिशन के नाम पर पांच लाख की ठगी, कंसल्टेंसी के तीन लोगों पर मुकदमा

राज्यसभा सांसद ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने स्वयं 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि यह आरोप सही है तो यह केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि देश की धार्मिक आस्था के नाम पर जनता से धोखा है। संजय सिंह ने कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन के आरोप राष्ट्रीय मुद्दा बने थे, इसलिए राम मंदिर निर्माण से जुड़े ऐसे आरोपों की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी निर्माण कार्यों, ठेकों और भुगतान की स्वतंत्र ऑडिट कराई जाए।

केजरीवाल के अयोध्या पहुंचने और एसआईटी को दस्तावेज सौंपने के बाद आनन-फानन में एफआईआर दर्ज हुई, पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
संजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2021 से लगातार दस्तावेज और शिकायतें देने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी स्वयं अयोध्या पहुंचे, राम मंदिर में दर्शन किए और पूरे मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया तथा उन्होंने स्वयं एसआईटी के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए, तभी आनन-फानन में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि यदि शिकायतें पहले से मौजूद थीं तो कार्रवाई के लिए अरविंद केजरीवाल जी के हस्तक्षेप का इंतजार क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि इससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं!

राज्यसभा सांसद ने कहा कि यदि जांच एजेंसियों को केवल 40 दिनों की सीसीटीवी फुटेज में 70 बार चोरी के प्रमाण मिले हैं तो यह स्वयं साबित करता है कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच को केवल 40 दिनों तक सीमित क्यों रखा गया, जबकि कई वर्षों से चोरी और अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2020 से अब तक की पूरी सीसीटीवी फुटेज, दानपात्र का रिकॉर्ड, नकदी गिनने की प्रक्रिया और सभी वित्तीय लेन-देन की जांच कराई जाए ताकि करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की पूरी सच्चाई देश के सामने आ सके।

प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर बोलते हैं, राम मंदिर चंदा घोटाले पर अब तक एक शब्द नहीं बोले : संजय सिंह 

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगभग हर राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन प्रभु श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित भ्रष्टाचार और चोरी के मुद्दे पर अब तक मौन हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो प्रधानमंत्री को स्वयं सामने आकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चुप्पी से जनता के मन में संदेह और गहरा हो रहा है|

संजय सिंह ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी राम मंदिर में कथित चंदा चोरी, भूमि खरीद और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को देशभर में जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी समय-समय पर नए दस्तावेज और तथ्य सार्वजनिक करेगी तथा जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएगी। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच ने रविवार को गोसाईगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय रतन पैलेस में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक