85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग, दिव्यांग और सेवाओं में कार्यरत कर्मी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

दिव्गोपालगंज । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में अब 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग मतदाताओं और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस निर्णय से उन मतदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी जो शारीरिक असमर्थता या चुनावी ड्यूटी के कारण मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह सुविधा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से लागू की जाएगी ताकि हर पात्र मतदाता अपना लोकतांत्रिक अधिकार बिना किसी कठिनाई के निभा सके। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में विद्युत, स्वास्थ्य, डाक, रेलवे, दूरसंचार, अग्निशमन, परिवहन, मीडिया, जलापूर्ति, सफाई, आपदा प्रबंधन, नर्सिंग, चिकित्सक, फायर सर्विस, पुलिस, और सुरक्षाबलों सहित 16 विभागों के कर्मी शामिल किए गए हैं। इन विभागों में कार्यरत वे सभी कर्मचारी जो चुनाव के दिन ड्यूटी में रहेंगे, वे फार्म- 12डी के माध्यम से पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।

नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक ,सांस्कृतिक सहयोग को दी नई ऊंचाई ये खबर भी पढ़े : नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक ,सांस्कृतिक सहयोग को दी नई ऊंचाई

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जो भी पात्र मतदाता इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर फार्म- 12डी भरकर संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष टीम उनके घर या कार्यस्थल पर जाकर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराएगी।डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया को पूर्णतः गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए हर कदम पर वीडियोग्राफी और पर्यवेक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मतदान के बाद सभी बैलेट लिफाफे को सुरक्षित तरीके से चुनाव कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा और मतगणना के दिन इन मतों की गिनती भी की जाएगी।

बेगूसराय में एक थाना क्षेत्र में दो-दो थाने रहने के बाद भी नहीं थम रहा अपराधियों का मनोबल ये खबर भी पढ़े : बेगूसराय में एक थाना क्षेत्र में दो-दो थाने रहने के बाद भी नहीं थम रहा अपराधियों का मनोबल

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता अपनी आयु, दिव्यांगता या सेवा दायित्व के कारण मतदान से वंचित न रहे। इस सुविधा के माध्यम से लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की भागीदारी और सशक्त होगी।निर्वाचन आयोग ने इस बार विशेष रूप से दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए न केवल पोस्टल बैलेट बल्कि घर से मतदान की सुविधा भी सुनिश्चित की है। मतदान अधिकारी उनके घर जाकर पहचान सत्यापित करेंगे और मतग्रहण प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को लंबी कतारों या भीड़ भाड़ से बचने में सुविधा होगी। डीएम ने कहा कि प्रशासन ने प्रत्येक प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं, जहां इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा में अपना फार्म- 12डी अवश्य भरें, ताकि उन्हें पोस्टल बैलेट सुविधा का लाभ मिल सके।

रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत ये खबर भी पढ़े : रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

--

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी 5 साल की नन्हीं बच्ची

केबिन क्रू : एमिरेट्स की फ्लाइट में केबिन क्रू के तौर पर स्वयंसेवा करती पांच साल की बच्ची का क्यूट...
नारी व बाल जगत 
फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी 5 साल की नन्हीं बच्ची

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने NGO कर्मियों को पीटा

रायगड़ा : ओडिशा के रायगड़ा जिले में मॉब लिंचिंग जैसी एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक महिला और...
राज्य 
बच्चा चोर समझकर भीड़ ने NGO कर्मियों को पीटा

 रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना

भारतीय रेल : भारतीय रेल अपने यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए 1 जुलाई से बड़े बदलाव करने जा...
कारोबार 
 रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना

 शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट 

जोड़ो की अकड़न  : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।...
लाइफस्टाइल 
 शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट 

क्या नाभि में तेल डालने से कम होता है वजन ?

नाभि में तेल  :  हेल्थ, फिटनेस और वजन घटाने वाले लाखों करोड़ों वीडियो आपको मिल जाएंगे। कई बार कुछ ऐसी...
लाइफस्टाइल 
क्या नाभि में तेल डालने से कम होता है वजन ?

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश