बच्चा चोर समझकर भीड़ ने NGO कर्मियों को पीटा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रायगड़ा : ओडिशा के रायगड़ा जिले में मॉब लिंचिंग जैसी एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक महिला और एक पुरुष एनजीओ कर्मी को बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों की भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। यह घटना 16 जून को रायगड़ा जिले के कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के इंटालीगुड़ा गांव में हुई। पीड़ित युवक और युवती कंधमाल जिले में एक एनजीओ के साथ काम करते हैं। दोनों कालाहांडी जिले के थुआमूल रामपुर जा रहे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि गूगल मैप्स के गलत रास्ता दिखाने के कारण वे कल्याणसिंहपुर पहुंच गए। गांव में पहुंचने के बाद दोनों ने वहां खेल रहे बच्चों को बिस्कुट दिए। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को उन पर शक हुआ। चूंकि दोनों हिंदी में बात कर रहे थे और स्थानीय लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, इसलिए अफवाह फैल गई कि वे बच्चा चोर हैं।

पहचान पत्र दिखाने पर भी नहीं मानी भीड़
पीड़ितों ने खुद को एनजीओ कर्मचारी बताते हुए पहचान पत्र भी दिखाए, लेकिन भीड़ ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पर हमला कर दिया गया। महिला के साथ मारपीट के अलावा दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगे हैं। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ कितनी बेरहमी से युवक और युवती को पीट रहे हैं। यहां तक की युवती को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एशियाई खेल टीम से बाहर होने पर मनिका बत्रा ने उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया पर मांगी पारदर्शिता ये खबर भी पढ़े : एशियाई खेल टीम से बाहर होने पर मनिका बत्रा ने उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया पर मांगी पारदर्शिता

महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश
महिला पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पहचान पत्र दिखाया था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने बताया कि भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा, बाल खींचे, कपड़े फाड़े और कुछ लोगों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार भी किया। महिला ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। 

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात ये खबर भी पढ़े : मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार
इस मामले में रायगड़ा पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में कुछ मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। रायगढ़ा के पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने कहा कि मामले में कई धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज तथा गवाहों के बयानों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायल पीड़ितों से भी मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। 

नेपाल में भारी बारिश से उफनाई मेची नदी, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया कटाव का खतरा ये खबर भी पढ़े : नेपाल में भारी बारिश से उफनाई मेची नदी, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया कटाव का खतरा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय 
उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

फोटो और लोकप्रियता को लेकर ट्रंप-मेलोनी में तीखी बयानबाज़ी, ईरान मुद्दे ने बढ़ाया तनाव

अंकारा/रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। फ्रांस...
अंतर्राष्ट्रीय 
फोटो और लोकप्रियता को लेकर ट्रंप-मेलोनी में तीखी बयानबाज़ी, ईरान मुद्दे ने बढ़ाया तनाव

 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

कोलकाता : दुनिया आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

गाजा पट्टी: गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी