शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट
जोड़ो की अकड़न : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। 51 की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा कोई कोताही नहीं बरतती हैं। ये उनकी डाइट और एक्सरसाइज़ का ही कमाल है कि वो अपनी फिटनेस से युवाओं को भी टक्कर देती हैं। शिल्पा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पेज पर वर्कआउट, एक्सरसाइज़ और फिटनेस के वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मोबिलिटी चैलेंज (Mobility Challenge) का वीडियो शेयर किया है और उसके फायदों के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं क्या हैं मोबिलिटी चैलेंज के फायदे।
क्या है मोबिलिटी चैलेंज ?
मोबिलिटी चैलेंज का मतलब है कि अपनी शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाना। अगर आपका शरीर फ्लेक्सिबिल है तो इससे आपके जॉइंट्स और मांसपेशियों का मूवमेंट बेहतर होता है। यह चोटों को रोकने, जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
मोबिलिटी चैलेंज के फायदे
जोड़ों की फ़्लेक्सिबिलिटी करता ही बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर करता है। कई तरह की मूवमेंट के ज़रिए जॉइंट्स की मोबिलिटी और फ़्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है जिससे अकड़न और ऐंठन की समस्या नहीं होती है। इस मूवमेंट के आसान पैटर्न और जोड़ों की बेहतर सेहत को बढ़ावा देता है।
पोस्चर होता है बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज से शरीर का पोस्चर बेहतर होता है। यह वर्कआउट पीठ के बीच के हिस्से में स्टिफनेस को कम करता है। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाले कंधे झुकने की समस्या दूर होती है और पोस्चर सुधरता है। साथ ही यह हिप मोबिलिटी को बढ़ाता है, जिससे आप ज़्यादा आसानी और कुशलता से हिल-डुल पाते हैं।
शरीर का बैलेंस करता है बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज बैलेंस, तालमेल और पूरे शरीर पर कंट्रोल को चुनौती देता है। शरीर को स्थिर रखने वाली मांसपेशियों (स्टेबिलाइज़िंग मसल्स) को मज़बूत करता है। साथ ही यह शरीर के प्रति जागरूकता, फ़ोकस और फ़ंक्शनल फ़िटनेस को बढ़ाता है।
चोट से होता है बचाव: मोबिलिटी चैलेंज करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है जिससे चोट लगने का खतरा कई गुना कम हो जाता है। अगर आपको चोट लगती भी है तो मजबूत जोड़ों की वजह से रिकवरी बहुत जल्दी होती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
