ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत पर विवाद, दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मृतक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के है। हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी ओम प्रकाश शाह के पुत्र मनीष कुमार साह के रूप में हुई है बताया जाता है कि मनीष कुमार अपने भतीजे की बारात लेकर नगई गांव स्थित रिशुन साह के घर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, द्वार पूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था. रात करीब साढ़े बारह बजे फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

हालांकि उस समय मामला शांत करा दिया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद गांव के कुछ मनचले युवक फिर पहुंचे और बारातियों पर चाकू से हमला बोल दिया।

हमले में मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, हत्या की घटना से दूल्हा पक्ष में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर नगई गांव पहुंच गए हैं परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोग आरोपी के दरवाजे पर ही मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगई गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं ताकि माहौल और न बिगड़े।

पूर्णिया में घरेलू विवाद में शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार ये खबर भी पढ़े : पूर्णिया में घरेलू विवाद में शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी