मुख्यमंत्री ने पटना पथों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने पटना पथों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का किया निरीक्षण

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना जिलान्तर्गत विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक बन रहे पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डीपीएस स्कूल एवं लोदीपुरतथा, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है।

उसरी-छितनावां पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी-छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद और आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने शिवाला आरओबी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आरओबी पथ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चांदमारी गांव के पास पथ का जायजा लिया। साथ ही सैनिक मोड़, दानापुर के पास रुक कर उन्होंने पटना मेट्रो रेल कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्मित पथों का समय पर मेंटेनेंस करवाने और निर्माणाधीन पथों के निर्माण कार्य तेजी ताने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द