छंगराहा में शुक्रवार को सड़़क निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने शिलान्यास किया
By Bihar
On
छंगराहा में शुक्रवार को सड़़क निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। छगरांहा से धर्मपुर होते हुए गोड़ीगांवा तक जाती है। जिसका निर्माण पौने तीन करोड़ के लागत से 3.5 किलोमीटर तक किया जाना है। शिलान्यास के दौरान सांसद श्री जायसवाल ने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण कार्य बरसात के पूर्व कर लेने की बात कही। इस दौरान सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मार्ग को छपवा मोतिहारी मार्ग को जोड़ती है। जिसका निर्माण कार्य होना है। छगराहां धर्मपुर मार्ग कई गांव को जोड़ती है। इसके निर्माण से आस पास के कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में विकास की धारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद बढ गया है। चारों तरफ चौमुखी विकास हो रहा है। आने वाले दिनों और कई विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि देश का विकाश सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। मौके पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, विकास शर्मा, महेश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, राजेश्वर ठाकुर, संजय संजू, अनिरुद्ध सिंह, संजीत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 14:08:09
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
टिप्पणियां