मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार

मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया। वह जनता से जबरन वसूली करता था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया।

इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट जिले से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुतुम जैक्सन मैतेई (20), अकोइजम संजॉय सिंह (19) तथा नोंगथोम्बम गोपेन सिंह (59) के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैगजीन में दो गोलियां), दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, एक लाथोड गन का बॉडी पार्ट, एक इंसास एलएमजी की दोषपूर्ण मैगजीन, एक एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 7.62 एलएमजी की कटी हुई मैगजीन और एक लाथोड शेल और एक टीयर स्मोक शेल मिला है।

मणिपुर पुलिस ने निंगथौजम चालाम्बा सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। वह पहले पकड़े गए तीन उग्रवादियों का कमांडर है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने केसीपी-पीडब्ल्यूजी के एक सक्रिय कैडर थांगमंगजम नाओबा सिंह (28) उर्फ पामुबा को इम्फाल वेस्ट जिले के मयांग लांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया।

वह इंफाल क्षेत्र में पत्थर क्रशर, दुकानों और आम जनता से जबरन धन वसूली करता था। सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक कैडर निंगथौजम सुंदर सिंह उर्फ निंगथौबा उर्फ येनिंग (24) को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखनऊ पहुंचें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा , करेंगे राउंड टेबल बैठक लखनऊ पहुंचें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा , करेंगे राउंड टेबल बैठक
लखनऊ। लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह एयरप्लेन से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचें। विश्व...
फिरोजाबाद में बाउंड्री के अंदर दो शव पड़े मिले
आज भोपाल-इंदौर में बदला रहेगा मौसम, चलेगी आंधी
कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल