लोकसभा चुनाव झामुमो के भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव : धरमलाल कौशिक

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की बनी कार्ययोजना

लोकसभा चुनाव झामुमो के भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव : धरमलाल कौशिक

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड में चुनावी कमान संभाल ली है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा बिल्हा से वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान कौशिक ने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए अथक परिश्रम व जनसंपर्क का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह विधानसभा और लोकसभा चुनाव झामुमो के भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्षण टूड्डू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 अस्मिता खेलो इंडिया लीग: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में फुटबॉल की चमक अस्मिता खेलो इंडिया लीग: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में फुटबॉल की चमक
नई दिल्ली । अरुणाचल प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में इस जनवरी उगते सूरज के साथ फुटबॉल का जोश और उत्साह...
शैक्षिक उन्नयन के अग्रदूत थे श्रीकृष्ण पाण्डेय-राकेश पाण्डेय
संविधान की रक्षक है भाजपा - राधेश्याम कमलापुरी
Guwahati : अभाविप, सील ट्रस्ट के 240 छात्रों का देशभर में भव्य स्वागत
36 घंटे के भीतर टप्पेबाजी करने वाला अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार
एसपी ने थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई कर किया थाना का निरीक्षण
दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार