राष्ट्रपति से मिले गृह मंत्री व विदेश मंत्री

 पहलगाम हमले पर दिया अपडेट

राष्ट्रपति से मिले गृह मंत्री व विदेश मंत्री

  • पुलवामा हमले के आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति को पहलगाम हमले और देश की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू से दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पहलगाम हमले के बारे में विभिन्न देशों के राजदूतों को जानकारी दी।

इस बैठक में जर्मनी, जापान, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम और रूस सहित कई देशों के राजदूत शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राजदूतों और उच्चायुक्तों को हमले की स्थिति, उसके पीछे के कारण और भारत की सुरक्षा रणनीति के बारे में बताया गया। सूत्रों के अनुसार ब्रीफिंग भारत के साथ सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने में रुचि रखने वाले देशों के लिए थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच बुधवार को जारी किये और आज इन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

पहला स्केच अनंतनाग के रहने वाले आदिल हुसैन थोकर का है। दूसरे आतंकी की पहचान अली भाई के रूप में हुई है, जिसे तल्हा भाई के नाम से भी जाना जाता है। तीसरे आतंकी की पहचान हासिम मूसा के रूप में हुई है, जिसे सुलेमान के नाम से भी जाना जाता है। तीनों लश्कर आतंकियों में से मूसा और तल्हा के पाकिस्तानी आतंकी होने का संदेह है, जबकि थोकर कश्मीरी है। इनमें से किसी भी आतंकी के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 20-20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे अनंतनाग के एसएसपी से 9596777666 पर या अनंतनाग में पीसीआर से 9596777669 पर संपर्क करें।जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

साथ ही भीड़भाड़ भरे इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहलगांव में आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की आपातकालीन बैठक के बाद शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ पूरे मुंबई के चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। भीड़ भाड़ भरे इलाकों में सादे वेश में पुलिस का पहरा है। इसकी पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जोन अलर्ट पर हैं। गश्त बढ़ा दी गई है। औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

10 मिनट ड्रॉप एंड गो के लिए अब स्टेशन पर यात्रियों से नहीं की जा सकेगी वसूली 10 मिनट ड्रॉप एंड गो के लिए अब स्टेशन पर यात्रियों से नहीं की जा सकेगी वसूली
काेटा । यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में...
रेवाड़ी में पुलिस पर हमले का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार
डीएम ने सीएचसी रानीगंज व नगर पंचायत कार्यालय रानीगंज का किया औचक निरीक्षण
नवादा में किसान पर टूटा बज्रपात का कहर
भारत सरकार के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य को लेकर मिला प्रशस्ति पत्र
हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
केन्द्रीय मंत्री शेखावत शनिवार काे जोधपुर आएंगे