इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन का निधन,

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन का निधन,

नई दिल्ली। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 84 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. कस्तूरीरंगन का योगदान भारत की अंतरिक्ष वैज्ञानिक उपलब्धियों में बेहद अहम रहा है। वे 1994 से 2003 तक इसरो के अध्यक्ष रहे।

इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन योजना आयोग के सदस्य रहे। उन्होंने 27 अगस्त, 2003 को अपना कार्यालय छोड़ने से पहले, अंतरिक्ष आयोग के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में भारत सरकार के सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया।

इससे पहले इसरो उपग्रह केंद्र के निदेशक रहे, जहां उन्होंने नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यान, भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट-2) और भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह (आई.आर.एस.-1ए और 1बी) के साथ-साथ वैज्ञानिक उपग्रहों के विकास से संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

राजगढ़ः कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस, विधायक बोले मुझे गोली मार दो राजगढ़ः कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस, विधायक बोले मुझे गोली मार दो
राजगढ़। ब्यावरा के राजगढ़ बाइपास पर मंगलवार दोपहर कांग्रेस के तराना विधायक महेश परमार और पुलिस के बीच तीखी बहस...
कांवड़ से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापा, 20 सिलेंडर जब्त
पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, जांच में जुटी पुलिस
सीएम धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा
कब्रिस्तान में अनाधिकृत खुदाई करने के आरोप में ठेकेदार और जेसीबी चालक गिरफ्तार
ट्रेन से कटकर पिता की मौत, बेटी घायल
जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस से भिड़े, एक युवक की मौत