सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप

सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडे द्वारा सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने के लगाए गए गंभीर आरोप पर सपा ने गुरुवार को पलटवार किया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दो टूक कहा कि सपा ने गठबंधन धर्म का पालन किया तभी तो कांग्रेस को 11 सीटें दी गईं हैं।

अब कांग्रेस को इन 11 सीटों पर जल्द अपने उम्मीदवार घोषित करने चाहिए। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस व सपा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप से अब प्रदेश में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की एकता पर संकट नजर आने लगा है।

कांग्रेस को दी हैं 11 सीटें
सपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं। सपा सत्ता से भाजपा को हटाने का बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। सपा अध्यक्ष 80 की 80 सीटों पर भाजपा हारे इसके लिए रणनीति बना रहे हैं। इस पर कांग्रेस को भी साथ देना चाहिए।

वहीं, सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन हम पूरी तरह कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार सवाल सीट का नहीं जीत का है। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष एक-एक सीट पर जिताऊ प्रत्याशियों पर चर्चा कर निर्णय ले रहे हैं।

सपा ने गठबंधन धर्म का नहीं किया पालन
गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने बुधवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में यह माना था कि सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर अच्छा संदेश नहीं दिया। अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी उनके साथ समझौता कर रही है तो उसकी अपनी भी एक पहचान है। कोई भी एकतरफा निर्णय नहीं हाता है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री