झांसी किले से दिल्ली तक नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ

झांसी किले से दिल्ली तक नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले से नई दिल्ली तक बुधवार को नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौड़ को 31 आर्म्ड कमांड के जेसीओ मेजर एमके माथुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।शुभारंभ के मौके पर एमके माथुर ने कहा कि यह नारी शक्ति वंदन दौड़ नारी शक्ति को समर्पित है, जो महिलाओं में उत्साह व आत्मविश्वास का संचार करेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित वीर नारियों में रक्षपाल कौर और संतोष कुमारी का सम्मान जेसीओ मेजर एमके माथुर ने शॉल देकर किया।

दौड़ में शामिल महिलाओं का यह काफिला प्रतिदिन करीब 80 किलोमीटर चलेगा और छठवें दिन दिल्ली पहुंचेगा। झांसी और दिल्ली के बीच की दूरी करीब 470 किलोमीटर है। इसका नेतृत्व एनसीसी के उत्तराखंड निदेशालय की मेजर शशि मेहता कर रही हैं। इसमें मेजर शशि मेहता के साथ एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स भी शामिल रहेंगी। यह दौड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी एक प्रयास है। यह नारी शक्ति वंदन दौड़ झांसी से ग्वालियर, आगरा और मथुरा होते हुए नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड पर समाप्त होगा।

Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप  आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
भोपाल। सतत विकास के लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित करने में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी...
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत
फर्जी फैकल्टी, नकली छात्रों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में खेल