इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान

इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान

दाल और सब्जी का ज़ायका लहसुन के तड़के के बिना पूरा ही नहीं हो सकता। सेहत के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। ठंड के मौसम में इसका काढ़ा सर्दी-खांसी जैसे कई मौसमी बीमारियों से आपका बचाव करता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंड के मौसम में लोग इसका इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए ज़हर के सामान हो सकता है। डॉक्टर्स की माने तो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और पेट की परेशानियों से जूझ रहे पीड़ितों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। जो लोग इन बीमारियों से ग्रसित हैं अगर वो इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सेहत को बहुत ज़्यादा नुकसान हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर: जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, उन लोगों को लहसुन का इस्तेमाल किसी भी मौसम में नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें दूसरे लोगों की तुलना में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आप अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है।
गैस और जुलाब : इन दिनों बड़ी संख्या में लोग एसिडिटी और गैस जैसी समस्यायों से घिरे होते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए  या इसका इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। वहीं लूज मोशन से परेशान लोगों को भी लहसुन न खाने की सलाह दी जाती है। 

पेट से जुड़ी समस्या: अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको लहसून नहीं खाना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो पेट में पहुंचकर जलन को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लहसुन नुकसानदायक माना जाता है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में हम सबकी जिम्मेदारी : सुभाष गुप्ता  प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में हम सबकी जिम्मेदारी : सुभाष गुप्ता 
गाजियाबाद। रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद जनपद को स्वस्थ रखने के लिए कृतसंकल्प है। टी. बी. उन्मूलन की कड़ी में रेडक्रॉस...
जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार-दशम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन बावत बैठक संपन्न 
DeepSeek के जरिए चीन कर रहा है जासूसी
होटलों में अनैतिक कार्यों पर मंत्री ने पुलिस को लगाई फटकार,कार्रवाई के आदेश
स्कूल से सामान चोरी के मामले में  नाै गिरफ्तार
वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत