अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियाली में नेपाल में यूं सजाया जा रहे हैं मंदिर

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियाली में नेपाल में यूं सजाया जा रहे हैं मंदिर

काठमांडू। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मस्थली पर बनने वाले मन्दिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने तरह से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाल के कई शहरों में मंदिरों को उस दिन के लिए विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है।

नेपाल-भारत के सीमावर्ती शहर बीरगंज के श्रीराम मंदिर की दीवारों पर रामायणकालीन चित्रों को बनाया जा रहा है। बीरगंज महानगरपालिका के तरफ से शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाने का काम किया जा रहा है। बीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगार किया जा रहा है। कई कलाकारों को रामायणकालीन चित्र दीवार पर बनाने के कहा गया है और काम चल रहा है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां