बोको हराम के खिलाफ अभियान के लिए नाइजीरिया ने नियुक्त किया नया कमांडर

बोको हराम का विद्रोह 2009 से जारी है

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अबुजा। नाइजीरिया ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बोको हराम और इस्लामिक स्टेट से जुड़े उसके धड़े आईएसडब्ल्यूएपी के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए नए कमांडर की नियुक्ति की है।

सेना के अनुसार, मेजर जनरल इबिकुनले अदेमोला अजोस अब ऑपरेशन हदीन काई की कमान संभालेंगे। उन्होंने मेजर जनरल अब्दुलसलाम अबुबकर का स्थान लिया है।

अजोस इससे पहले अबुजा स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे। अबुबकर ने अप्रैल 2025 में ऑपरेशन हदीन काई के 15वें कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल ये खबर भी पढ़े : पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

दो साल से भी कम समय में कमान में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब नाइजीरिया में आगामी जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बोको हराम और उसके अलग हुए संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) का विद्रोह 2009 से जारी है।

आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट (एसीएलईडी) के आंकड़ों के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

नाइजीरियाई सेना ने कमांडर बदलने को हालिया किसी हमले से नहीं जोड़ा है। सेना की प्रवक्ता अपोलोनिया एनेले के अनुसार, यह 15 अन्य जनरलों को शामिल करने वाले व्यापक सैन्य फेरबदल का हिस्सा है।

इसका उद्देश्य सैन्य अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाना, नेतृत्व मजबूत करना और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप कमान व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस