रसुवा बाढ़: जलवायु नुकसान के लिए नेपाल ने मांगा मुआवजा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल ने जलवायु परिवर्तन के कारण रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर करीब 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग की है।

नेपाल ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा के तहत गठित फंड फॉर रिस्पॉन्डिंग टू लॉस एंड डैमेज (हानि तथा नुकसान कोष) को इस संबंध में पत्र भेजा था।

इस पत्र पर वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और पर्यावरण मंत्री गीता चौधरी ने हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि नेपाल ने कोष से 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि की मांग की है।

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में विदेश मंत्री खनाल ने कहा, “फिलहाल हमने 20 मिलियन डॉलर के मुआवजे का दावा किया है। यह सिर्फ प्रारंभिक मांग है। आपदा के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन कर हम पूरी स्थिति दुनिया के सामने रखेंगे।”

नेपाल दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बेहद कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल को केवल बाढ़ से हुए नुकसान के लिए ही नहीं, बल्कि जलवायु संतुलन में उसके योगदान को देखते हुए भी इस कोष से सहायता मिलनी चाहिए।

हानि और नुकसान कोष से संबंधित फैसले उसका अंतरराष्ट्रीय बोर्ड करता है। पर्यावरणविदों के मुताबिक, रसुवा बाढ़ से हुए नुकसान और जलवायु परिवर्तन में नेपाल के बेहद कम योगदान—दोनों पहलुओं को देखते हुए नेपाल को इस कोष से सहायता मिलने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनधन का नुकसान किया था।

 

नेपाली दूतावास पहुंचे राजनाथ, बोले भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख-दुख का साथी’ ये खबर भी पढ़े : नेपाली दूतावास पहुंचे राजनाथ, बोले भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख-दुख का साथी’

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस