नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा-नुवाकोट के 500 छात्र लापता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के कारण रसुवा और नुवाकोट के करीब 500 विद्यार्थियों के लापता होने की बात सामने आई है। इनमें रसुवा जिले में 285 और नुवाकोट जिले में 224 छात्रों के अभी तक संपर्कविहीन होने की जानकारी मिली है।

शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई, रसुवा के अनुसार बाढ़ और आपदा के बाद जिले में अभी भी 285 विद्यार्थी संपर्क में नहीं आ पाए हैं। वहीं, लापता 17 शिक्षकों में से एक का शव बरामद हुआ है। रसुवा में 39 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही संपर्कविहीन हैं।

इकाई प्रमुख दुर्गाप्रसाद सिलवाल ने बताया कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें उनके रिश्तेदार अपने साथ ले गए हैं। उनके अनुसार रसुवा में चार स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें तीन सामुदायिक और एक संस्थागत विद्यालय हैं।

जिन स्कूलों पर बाढ़ का असर नहीं पड़ा है, वहां पढ़ाई शुरू कर दी गई है। वहीं, चार-पांच स्कूलों को होल्डिंग सेंटर बनाया गया है, जहां फिलहाल कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं।

रसुवा के नौकुण्ड गांवपालिका में 27 अगस्त से, उत्तरगया में 9 सितंबर से, कालिका में 7 सितंबर से और आमाछोदिङ्मो में 9 सितंबर से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं, गोसाइंकुंड गांवपालिका में 11 सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।

इकाई प्रमुख सिलवाल ने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्कूलों के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर पढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए आवासीय व्यवस्था में पढ़ाई कराने की योजना बनाई जा रही है।

बाढ़ प्रभावित नुवाकोट जिले में 224 विद्यार्थी और 11 शिक्षक अब भी संपर्कविहीन हैं। शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई के प्रमुख सूर्यबहादुर खत्री के अनुसार जिले में 10 स्कूलों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें दो संस्थागत विद्यालय हैं। इन 10 स्कूलों को फिलहाल होल्डिंग सेंटर बनाया गया है।

नुवाकोट में भी जिन स्कूलों पर बाढ़ का असर नहीं पड़ा है, वहां पढ़ाई शुरू हो गई है। विदुर नगरपालिका में आज से स्कूल खोल दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त स्कूलों के विद्यार्थियों को वैकल्पिक माध्यम से पढ़ाने की योजना बनाई गई है।

खत्री ने बताया कि सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने की तैयारी की जा रही है।

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान ये खबर भी पढ़े : भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय में 17 सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। क्षतिग्रस्त स्कूलों को भवन या जमीन उपलब्ध कराकर जल्द से जल्द दोबारा संचालित करने की योजना है।

स्थानीय लोगों के सामुदायिक भवनों और प्रदेश सरकार की ओर से भी जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। शिक्षा मंत्रालय ने आवासीय रूप से स्कूल चलाने के लिए बजट प्रस्ताव पेश करने को कहा है। होल्डिंग सेंटर बनाए गए स्कूलों में आधे हिस्से में कक्षाएं और आधे हिस्से में विस्थापित लोगों को रखने की योजना है।

धादिङ जिले में तीन शिक्षक संपर्कविहीन हैं। शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई के अनुसार एक शिक्षक का शव बरामद हो चुका है। इसके अलावा चार पूर्व शिक्षकों के शव भी मिले हैं, जबकि दो पूर्व शिक्षक अब भी संपर्कविहीन हैं।

इकाई प्रमुख कृष्ण कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि विद्यार्थियों के बारे में जानकारी जुटाने का काम जारी है। धादिङ में 10 स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। विद्यार्थियों को आज से मनो-सामाजिक परामर्श देने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि मनो-सामाजिक परामर्श के बाद ही कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कर्मचारियों को विद्यार्थियों का विवरण जुटाने के काम में लगाया गया है।

धादिङ में बागेश्वरी माध्यमिक विद्यालय, अम्लेश्वर गुरुकुल, सक्सेस एकेडमी, भद्रकाली गुरुकुल, जलेश्वरी माध्यमिक विद्यालय, कालीदेवी माध्यमिक विद्यालय, बुद्धिविकास प्राथमिक विद्यालय, शंखादेवी माध्यमिक विद्यालय, राइजिंग स्टार और धुषा सामुदायिक सीख केंद्र को नुकसान पहुंचा है।

सरकार ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों को मनो-सामाजिक परामर्श देने के बाद ही नियमित कक्षाएं शुरू की जाएं। शिक्षा विभाग ने परिपत्र जारी कर कहा है कि आपदा के कारण विद्यार्थियों में भय, तनाव और अन्य मनो-सामाजिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नियमित पढ़ाई शुरू करने से पहले उनकी मनो-सामाजिक स्थिति का आकलन किया जाना जरूरी है।

संबंधित स्कूलों और स्थानीय निकायों को स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समन्वय कर विद्यार्थियों की मनो-सामाजिक स्थिति की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि विद्यार्थी नियमित कक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। इसके बाद ही नियमित पठन-पाठन शुरू किया जाए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस