बिहार: भागलपुर में गंगा का कहर, घरों में घुसा पानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। ग्रामीण और दियारा इलाकों को जलमग्न करने के बाद बाढ़ का पानी अब भागलपुर के शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से फैलने लगा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 9 और 10 के रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है।

हालात इतने बदतर हैं कि कई परिवार अपने घरों के निचले हिस्से डूबने के बाद छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। शहरी इलाकों की गलियां तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

खाने-पीने की वस्तुएं, दवाइयां और बच्चों के लिए दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरतें जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इस आपदा में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के बीच से ही उतरकर लोगों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इसके साथ ही, कई शहरी स्कूलों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। शांति समिति के सदस्य एवं समाजसेवी संजय कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम का वार्ड नंबर 19 भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और वहां जलस्तर काफी ऊंचा है।

नेपाल बाढ़ में 2,465 लोगों का रेस्क्यू, 113 भारतीय भी सुरक्षित निकले ये खबर भी पढ़े : नेपाल बाढ़ में 2,465 लोगों का रेस्क्यू, 113 भारतीय भी सुरक्षित निकले

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को पर्याप्त सुविधाएं और राहत सामग्री नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने के साथ-साथ इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। संजय कुमार ने कहा, "हर साल बाढ़ और कटाव से जनता त्रस्त होती है।

प्रशासन को सुखाड़ (गर्मी) के समय ही कटाव रोधी और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े स्थायी कार्य करने चाहिए, ताकि हर साल ऐसी भयावह स्थिति का सामना न करना पड़े।

फिलहाल, गंगा के बढ़ते जलस्तर ने शहर के रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में लेकर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। पीड़ित परिवारों को इस समय तत्काल भोजन, दवा और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की सख्त जरूरत है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस