IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान को उसके परमाणु अप्रसार संबंधी दायित्वों के कथित उल्लंघन को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रिपोर्ट करने का प्रस्ताव पारित किया है।

यह करीब 20 वर्षों में पहली बार है जब ईरान के मामले को इस तरह सुरक्षा परिषद के समक्ष भेजा गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी द्वारा प्रस्तावित इस प्रस्ताव के पक्ष में 23 देशों ने मतदान किया, जबकि रूस, चीन और नाइजर ने इसका विरोध किया। आठ देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

यह फैसला आईएईए के जून 2025 में पारित उस प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें ईरान को परमाणु अप्रसार दायित्वों के अनुपालन में नहीं पाया गया था।

जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर ये खबर भी पढ़े : जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

मौजूदा प्रस्ताव में आईएईए के महानिदेशक से संबंधित प्रस्तावों को एजेंसी के सदस्य देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हालांकि, सुरक्षा परिषद में रूस और चीन के स्थायी सदस्य तथा वीटो अधिकार रखने के कारण ईरान के खिलाफ तत्काल ठोस कार्रवाई की संभावना सीमित मानी जा रही है।

इसके बावजूद यह कदम ईरान और पश्चिमी देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव को और बढ़ाने वाला है। ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि प्रस्ताव पारित होने पर वह जवाबी कदम उठाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस