शाहजहांपुर पुलिस आवास में दारोगा का शव फंदे से लटका मिला

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शाहजहांपुर। परौर थाना में तैनात दारोगा का शव शुक्रवार को पुलिस आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस के उच्च अधिकरियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।पुलिस के अनुसार, जनपद शामली के झिझाना थानाक्षेत्र के ग्राम चौदाहडी निवासी वरुण कुमार (36) 2021 में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती जनपद शाहजहांपुर के परौर थाने में थी। उपनिरीक्षक वरुण कुमार परौर में सरकारी आवास में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका शव आवास के कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकरियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस गहनता से घटना की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत