राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खेल प्रतियोगिता से लौटी बालिका खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
By Bihar
On
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी बालिका खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार को मध्य विद्यालय गढ़हरा के परिसर में हुआ। गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में गढ़हरा निवासी श्रवण चौधरी की पुत्री विद्या कुमारी, पिपरा हाजीपुर निवासी चमरू सिंह की पुत्री कंचन कुमारी और फुलवरिया निवासी लाल बाबू महतो की पुत्री रूबी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गढ़हरा दर्पण परिवार के सम्मानित सदस्य रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रिटायर्ड रेलकर्मी सुरेंद्र कुमार, जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव कुमार विनीताभ, पूर्व वार्ड पार्षद शिवजी चंद्रवंशी, एचएम दिलीप कुमार सिन्हा, नीलम कुमारी आदि ने खिलाड़ियों को शर्ट, कैप व कलम देकर प्रोत्साहित किया। कोच राकेश कुमार गोलू ने कहा कि 9 से 13 जनवरी 2024 को मेदिनीपुर विद्यासागर यूनिवर्सिटी कोलकाता, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें ये बालिका खिलाड़ी बिहार की ओर से नेतृत्व करते हुए ग्वालियर को दो-एक से पराजित किया। खेलो इंडिया के लिए भी लोग प्रयासरत हैं। अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधि में भाग लेते रहने से निश्चित रूप से लक्ष्य हासिल होता है। लोगों ने बालिका खिलड़ियों को निरंतर आगे बढ़ते हुए मंजिल पाने की शुभकामनाएं दी।अतिथियों ने कहा कि ये बालिकाओं ने बेगूसराय जिला ही नहीं बिहार का नाम रौशन किया है। इनपर हमसब को गर्व है। इस मौके पर पत्रकार प्रेम कुमार पिंटू, छात्रा खिलाड़ी सुमति कुमारी, शिक्षक सुधीर वर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद, अंकिता मिश्रा, अल्पना, प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी, उषा कुमारी आदि ने कोच व खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना करते हुए राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर अंतराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की शुभकामनाएं दी।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 08:45:52
लंदन। ब्रिटेन की युवा टेनिस स्टार एम्मा राडुकानु ने बुधवार देर रात विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर...
टिप्पणियां