इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं से महिला की एक विशेष टुकड़ी ने परेड में लिया हिस्सा

इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं से महिला की एक विशेष टुकड़ी ने परेड में लिया हिस्सा

रुड़की (देशराज पाल)। देश के 75वें  गणतंत्र दिवस को नारी शक्ति थीम पर बनाकर इसे नारी शक्ति को समर्पित किये जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया। ऐसा करने से देश की महिलाओं को जो सम्मान, उत्साह, प्रेम व जाग्रति मिली है उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है जिससे महिला सशक्तिकरण को बहुत भारी बल मिला है। उन्होंने कहा कि देश के कर्तव्य पथ पर विभिन्न प्रदेशों की महिलाओं द्वारा गणतंत्र दिवस परेड पर जो चिरस्मरणीय व अविस्मरणीय प्रदर्शन करके सभी के दिलों पर अपनी अमित छाप छोड़ी है वह ऐतिहासिक है। सभी देशवासियों के दिलों को अपार हर्ष से प्रफुल्लित किया है। यह विश्व के लिए भी एक उदाहरण है। इस परेड में 70% से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही हैं। डेढ़ हजार से अधिक महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक झांकियों में भारतीय वाद्ययंत्रों, शंख, ढोल, नगाडों, नृत्यों द्वारा अपना लोक नृत्य प्रस्तुत करके तथा बैंडों का नेतृत्व करके सभी का मनमोहन लिया। इस बार केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 26 झांकियां निकाली गई जिसमें ज्यादातर झांकियां नारी सशक्तिकरण पर ही केंद्रित थी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं से महिला की एक विशेष टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया और पहली बार ही अर्ध सैनिक बल और पुलिस की टुकड़ियों का नेतृत्व भी महिला सैनिकों द्वारा ही किया गया। केंद्रीय सशक्त सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में भी इस बार महिला सैनिकों ने हिस्सा लिया। पहली बार ऐसा हुआ कि तीनों सेनाओं की महिला अग्निवीरों का  एक जॉइंट दस्ता भी इस परेड में शामिल हुआ। पहली बार 15 महिला पायलटो द्वारा राफेल, सुखोई जैसे विमानों से आसमान में उंची उडान भरी, डेयरडेविल्स की 265 महिलाओं की टीम ने मोटरसाइकिलों पर अपने खतरनाक करतब दिखाये। इस प्रकार इस परेड़ में पहली बार नारी शक्ति महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी में शामिल होने की बहुत बड़े बदलाव की झलक देश के सामने प्रस्तुत की गई। देश की सभी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

यात्रियों को उतारकर ले गए आतंकी, गोली से भूना, बीएलए ने लिया जिम्मा यात्रियों को उतारकर ले गए आतंकी, गोली से भूना, बीएलए ने लिया जिम्मा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में गुरुवार रात हथियारबंद...
'नेपाल को तिब्बत के हिम ताल का तटबंध टूटने की सूचना चीन ने नहीं दी, बाढ़ से हुई तबाही'
निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री