सरकारी जमीनों से तत्काल हटवाएं जाएं अवैध कब्जे : डीएम

तहसील बहेड़ी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित 

सरकारी जमीनों से तत्काल हटवाएं जाएं अवैध कब्जे : डीएम

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता शनिवार को तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं वास्तविक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले जमीनी विवाद की शिकायतों पर निर्देश दिये कि ऐसे जमीनी प्रकरण जो कोर्ट में प्रचलित हों के अतिरिक्त  प्राप्त जमीन सम्बंधी शिकायतों का लेखपाल व राजस्व कर्मी द्वारा पैमाइश कराकर निस्तारण कराया जाये। सरकारी जमीनों पर यदि कहीं अवैध कब्जें हैं तो उनको तत्काल हटवाया जाये। जिलाधिकारी ने तहसील बहेड़ी से आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये बताया गया कि आईजीआरएस के माध्यम से जिस गांव से तथा जिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं सम्बंधित अधिकारी उस गांव में जाकर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत से अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में मलेरिया व डेंगू के केसों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिये कि जिन गांवों में मलेरिया/डेंगू के केस ज्यादा हैं उनकी सूची बनवाकर उन गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई आदि कार्य कराया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी अजय उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                                                       

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
 स्विट्ज़रलैंड पहली बार क्वार्टरफाइनल में, नॉर्वे ने आइसलैंड को 4-3 से हराया
यात्रियों को उतारकर ले गए आतंकी, गोली से भूना, बीएलए ने लिया जिम्मा
'नेपाल को तिब्बत के हिम ताल का तटबंध टूटने की सूचना चीन ने नहीं दी, बाढ़ से हुई तबाही'
निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी