घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकवरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली जुली शुरुआत हुई थी।

कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण थोड़ी देर के लिए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी।

 सैलरी का कितना हिस्सा होम लोनईएमआई में जाना चाहिए? ये खबर भी पढ़े :  सैलरी का कितना हिस्सा होम लोनईएमआई में जाना चाहिए?

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एक्सिस बैंक और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर 1.23 प्रतिशत से लेकर 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी ये खबर भी पढ़े :  आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, अदानी एंटरप्राइजेज, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 3.39 प्रतिशत से लेकर 3.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,002 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 831 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,171 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, अमेरिकी-यूरोपीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, अमेरिकी-यूरोपीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 29.08 अंक की मामूली बढ़त के साथ 76,229.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने से यह सूचकांक थोड़ी देर में ही लाल निशान में 76,121.59 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक ने रिकवरी कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 243.26 अंक की मजबूती के साथ 76,443.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 28.30 अंक की कमजोरी के साथ 23,795.80 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक 23,789.25 अंक के स्तर तक गिर गया।

हालांकि थोड़ी देर में ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 40.80 अंक की बढ़त के साथ 23,864.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 893.39 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,200.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 278.80 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,824.10 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
राज्य  पंजाब 
गुरदासपुर:  जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक