सरदार सेना का सांगठनिक विस्तार, बृजेश पटेल, विनय को मिली जिम्मेदारी

सरदार सेना का सांगठनिक विस्तार, बृजेश पटेल, विनय को मिली जिम्मेदारी

बस्ती - सरदार सेना का सांगठनिक विस्तार करते हुये कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएस पटेल की मौजूदगी में बड़ेवन स्थित एक होटल में हुई बैठक में चौधरी बृजेश पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि एकजुटता व समर्पण सबसे बड़ी सांगठनिक ताकत है। सभी लोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
उन्होने नये पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये अपेक्षा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन सही दिशा में पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा संगठन जिन उद्देश्यों को लेकर स्थापित हुआ उसी दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। संविधान की रक्षा करते हुये सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों को लेकर आगे बढ़ना होगा। जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में संगठन पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा ने कहा सरदार पटेल के विचारों को ही आत्मसात कर भारत महान और दुनियां का सिरमौर बनेगा।
समाज और देश को भटकाने की जरूरत नही है। पूरी दुनियां जानती है कि सरदार पटेल ने किस तरह तमाम रियासतों को एकजुट करके एक उदाहरण पेश किया था। आगे भी देश उन्ही के विचारों पर आगे बढ़ेगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुधीर, सर्वेश चौधरी, राजबहादुर वर्मा, शिवशंकर चौधरी, अशोक चौधरी, अभिषेक चौधरी, अशोक वर्मा, संतोष चौधरी, बसंत चौधरी, अभय पटेल, सत्येन्द्र चौधरी, मुकेश साहू, अमित चौधरी, अखिलेश कुमार, राजकुमार वर्मा, रामवृक्ष गौतम, अमरजीत चौधरी, प्रकाश पटेल, आशीष वर्मा, दीपक चौधरी, प्रदीप वर्मा, गौरव वर्मा, बृजेश चौधरी, मनोज चौधरी, अभिनव चौधरी, पंकज चौधरी, अजय कुमार चौधरी, शहजाद अंसारी, वैभव गुप्ता, ज्ञानेन्द्र चौधरी, राहुल चौधरी, रामकुमार पटेल, बृजेश चौधरी महेन्द्र यादव, विवेक चौधरी, राजा भइया आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री