ईडी ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को भेजा नया समन

न्यूजक्लिक मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत भेजा गया है नोटिस

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने नेविल रॉय सिंघम को न्यूजक्लिक मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सिंघम को यह समन जारी किया है। चीन के शंघाई निवासी कारोबारी रॉय सिंघम पर भारत में चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेश मंत्रालय (एमईए) के माध्यम से सिंघम को उनकी ई-मेल आईडी और चीनी सरकारी चैनलों के माध्यम से ये समन भेजे हैं। माना जा रहा है कि 2021 में मामले की जांच शुरू होने के बाद पिछले साल जारी किए गए समन के बाद ईडी ने नेविल रॉय सिंघम को यह दूसरा समन भेजा गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में 25 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ भी शामिल हैं। ईडी ने पिछले साल दक्षिण दिल्ली के साकेत में 4.52 करोड़ रुपये मूल्य का एक फ्लैट जब्त किया था, जो पुरकायस्थ से जुड़ा है। हालांकि, चीन के पक्ष में प्रायोजित खबरें चलाने के लिए चीनी कंपनियों के माध्यम से 38 करोड़ रुपये की फंडिंग के मामले में आरोपित समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक ने हाईकोर्ट से मामलों को रद्द करने की मांग की है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल