Kushinagar : पिपराइच गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने काटा बाबू संग चौकीदार को बंधक बनाया

Kushinagar : पिपराइच गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने काटा बाबू संग चौकीदार को बंधक बनाया

कुशीनगर,तरुण मित्र। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड पिपराइच जनपद गोरखपुर द्वारा कुशीनगर जिले के थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम पूर्नहा बुजुर्ग में गन्ना क्रय केंद्र लगाया है। यहा किसानों को गन्ना सप्लाई टिकट नहीं मिलने और दो दिन से तौल नहीं होने से उग्र हुए किसानों ने सोमवार को छितौनी केन यूनियन के पुर्नहा बुजुर्ग तौल केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने पहले गन्ना व पत्तियां जलाकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। उसके बाद जब कोई सुनवाई नही हुई तो गन्ना क्रय केंद्र के तौल इंचार्ज और चौकीदार को कुर्सी में रस्सा से बांध दिया। दस मिनट तक तौल इंचार्ज विवेक शुक्ल और चौकीदार शमशेर अंसारी को बांधे रखा। किसान पिपराइच चीनी मिल प्रबंधन का विरोध करने के बाद घर चले गए। करीब दो घंटे तक केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

IMG-20231225-WA0043

ग्राम पूर्नहा गन्ना क्रय केंद्र का है मामला

उल्लेखनीय है की पिपराइच चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र विशुनपुरा ब्लॉक के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में है। इस तौल केंद्र को पुर्नहा बुजुर्ग, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, घूरछपरा और पुर्नहा मिश्र समेत चार गांवों का गन्ना आवंटित किया गया है। यहां पर चीनी मिल के जिम्मेदारों की लापरवाही से किसान हलकान हैं। सरकारी व्यवस्था होते हुए भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। समय से पर्ची नहीं आने की वजह से समय से किसानों के गन्ना की तौल नहीं हो पा रही है। इस केंद्र से रविवार से गन्ने की तौल बंद पड़ी है। किसानों को पिछले पांच दिनों से पर्ची नहीं मिल पा रही है। तौल यार्ड में गन्ना लदी करीब 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को भी खड़ी पड़ी हैं। 

सेंटर पर सुख रही गन्ना से उग्र हुए किसान

गन्ने की तौल और पर्ची नहीं मिलने से उग्र हुए किसानों से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तौल केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने यार्ड में ही गन्ना और पत्तियां जलाकर चीनी मिल प्रबंधन के विरुद्ध हंगामा और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नाराज किसानों ने तौल इंचार्ज विवेक शुक्ल और चौकीदार शमशेर अंसारी को कुर्सी में रस्सियों से बांधकर विरोध जताया। हालांकि, दस मिनट बाद किसानों ने दोनों को मुक्त कर दिया। 

अब छोड़ दूंगा नौकरी

तौल केंद्र इंचार्ज विवेक शुक्ल ने कहा कि मेरे साथ किसानों ने गलत किया है। दस मिनट तक मुझे और चौकीदार को रस्सा में बाधे रखा। चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अधिक होने से पांच दिन से सप्लाई टिकट जारी नहीं हो रहा है। इसमें मेरा क्या कसूर है। तौल केंद्र पर 26 किसानों ने बिना पर्ची के ही गन्ना लदी ट्राॅली खड़ी कर दी है। इनके अलावा केवल तीन किसानों के पास पर्ची है। मेरा रस्से में बंधे वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया है। मेरी काफी मानहानि हुई है। मैं खुद नौकरी छोड़ने वाला हूं।

शिकायत के बाद भी नही हो रही सुनवाई - किसान

किसान रामप्रवेश कुशवाहा, जितेंद्र, अशोक, सुरेंद्र, सुभाष कुशवाहा, धनश्याम, उस्मान, बिग्गू, दीपक, पवन, मुखलाल, गुड्डू, अजीमुल्लाह, विरेंद्र चंद्रशेखर सहित कई किसानों का कहना है है कि पिपराइच चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण समय से गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची नहीं मिल पा रही है। दो दिनों से गन्ने की तौल भी नहीं हो पा रही है। गन्ना ट्रालियों पर सूख रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

मुझे नही है जानकारी

जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी ने कहा पुर्नहा बुजुर्ग के तौल केंद्र पर तौल इंचार्ज और चौकीदार को रस्सी से बांधे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। इसका पता करके किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

 

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री