मुण्डेरवा पुलिस ने किया इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार
On
बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 514/2015 धारा 406, 419, 420, 467, 468 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 15000 रूपये इनामिया /मफरूर अभियुक्त जयेश रावत उर्फ जयंत पुत्र नंदकुमार गंगा राम रावत निवासी 402 वृंदावन अपार्टमेंट थाना महिधरपुरा गुजरात को गिरफ्तार करने हेतु थाना स्थानीय से टीम गठित कर उ0नि0 जावेद खान व आरक्षी अविनाश कुमार गुजरात राज्य रवाना किया गया था, महिधर थाना (गुजरात) की स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त जयेश रावत उर्फ जयंत को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का न्यायालय सूरत(गुजरात) से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना लाया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
Tags:
About The Author

Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 08:39:10
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज (गुरुवार को) प्रातः 11 बजे...
टिप्पणियां