भाजपा सरकार आने पर राजस्थान बनेगा देश का ग्रोथ इंजन : शेखावत

भाजपा सरकार आने पर राजस्थान बनेगा देश का ग्रोथ इंजन : शेखावत

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के समर्थन में सघन चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लूणावास खारा सहित कई गांवों में अपनी सभाओं में कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार अवश्यम्भावी है। भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान पूरे देश का ग्रोथ इंजन बनेगा। प्रदेश में इसकी प्रचुर संभावनाएं हैं। शेखावत ने कहा कि राजस्थान में पानी, बिजली और खनन सहित सभी प्रकार के संसाधन मौजूद है, लेकिन इनका समुचित उपयोग नहीं किया गया। इन चुनावों में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बनेगा, क्योंकि राजस्थान में इसकी पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुशासन के अलावा कुछ नहीं दिया। किसानों के साथ धोखा किया। युवकों के साथ धोखा किया। 19 बार पेपर लीक हुए। 70 लाख युवाओं के सपने चूर-चूर हुए। इन सब घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया राज पनप गया। गैंगवार से आम जनता त्रस्त है। यहां न आम आदमी सुरक्षित है और न ही महिलाएं। भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को इस सरकार ने अमलीजामा नहीं पहनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर में पानी पहुंचाने के लिए रुपए भेजे, लेकिन उसमें भी राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार कर दिया। अब भ्रष्टाचार की राशि की वसूली करनी होगी। इसके लिए कांग्रेस सरकार को विदा करना है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के समर्थन में राष्ट्रीय कवि संगम ने किया शंखनाद ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के समर्थन में राष्ट्रीय कवि संगम ने किया शंखनाद
बस्ती - जिला सहकारी बैंक बस्ती के सभागार में आयोजित कवि गोष्ठी में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी...
8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट