मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम दत्ता दलवी को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार दत्ता दलवी को विक्रोली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। दत्ता दलवी पर रविवार को भांडुप में कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे के विरुद्ध अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस दत्ता दलवी से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना में फूट के बाद ठाकरे और शिंदे गुट के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच पिछले सप्ताह शिंदे समूह की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे को हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए एक बैनर लगाया गया था। इसका जोरदार विरोध उद्धव ठाकरे समूह की ओर से किया गया था। दत्ता दलवी ने रविवार को भांडुप में आयोजित कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री को हिंदू हृदय सम्राट बताए जाने का विरोध किया था और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया