भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी- अरूण सिंह

भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी- अरूण सिंह

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रबंधन मजबूत सुदृढ़ रहा है। भाजपा का मतदाता इतना सजग था कि उसने इन लोगों की एक नहीं चलने दी। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक में अरुण सिंह ने यह बात कही। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रबंधन के अनुभव से जुड़े सुझाव भी लिए गए, जिसमें पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यानुभव से जुड़े विभिन्न सुझाव दिये।

सिंह ने कहा कि सीपी जोशी का सरल व्यवहार और टीम मैनेजमेंट सहित संवाद और समन्वय बेहतर रहा। आवास विकास, मॉनिटरिंग, चुनाव प्रबंधन टीम और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में मीडिया सेंटर का बेहतर संचालन हुआ। चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से प्रशासनिक अडंगे लगाए गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी टीम ने रात-दिन श्रम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की प्रचंड जीत का भागीदार रहेगा। सुनियोजित प्रबंधन के साथ किया गया कार्य अकल्पनीय है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जो सुझाव मौखिक रूप से दिये हैं, इन सभी सुझावों को लिखित रूप से भी प्रस्तुत करना चाहिए। हम सत्ता का सेमीफाईनल जीत रहे हैं और फाईनल अभी शेष है जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। चुनाव प्रबंधन में कार्यकर्ताओं ने रात-दिन निष्ठा से काम किया और कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तो घर-परिवार को भी त्याग दिया इस कदर मेहनत की है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने आगामी 03 दिसंबर को चुनावी जीत का सेहरा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बंधना तय है। प्रदेश में सभी कार्यर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो मेहनत की है उसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र है। राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है।भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह सहित प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बेहतर मार्गदर्शन मिला। निरंतर मार्ग प्रशस्त होने से हमें चुनाव में कोई कठिनाई नहीं आई, और हमारी पूरी टीम इतनी लगन के साथ काम में जुटी हुई थी कि किसी ने शिकायत का मौका नहीं दिया। हमें आगामी चुनावों को लेकर इसी रणनीति के साथ काम करना है, जिससे भाजपा निरंतर सत्ता में बनी रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा और पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन