धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा

धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा

धमतरी।तेरह फरवरी की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। सुबह से 10 बजे तक मैदान, खेत, सड़क सहित सभी तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दो दिनों से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। घने काेहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 फरवरी की सुबह कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। काफी देर से धूप खिली। वातावरण में सुबह सात से 8.30 बजे तक भारी कोहरा छाया रहा। इस दाैरान सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सावधानी बरतते हुए वाहन चालक हेडलाइट चालू कर वाहन चला रहे थे। कोहरे के कारण वाहनों की लाइट फीकी पड़ जाती थी, इसलिए 10 मीटर तक की दूरी वाले वाहन भी सामने वाले को दूर से आते प्रतीत होते थे। सुबह 10 बजे तक वातावरण में काेहरा हावी रहा। काेहरे के कारण कई विद्यार्थियों को उनके पालक अपने साथ वाहन में स्कूल छोड़ने जाते दिखे। आसमान बादल भी छाए रहे। इसलिए सूर्यदेव के दर्शन काफी देर से हुअा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।




Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन