शिव शक्ति आश्रम में आयोजित हुआ विशाल भंडारा
भंडारे में प्रसाद खाते लोग
On
सुमेरपुुर-हमीरपुुर। क्षेत्र के ग्राम स्वासा के शिव शक्ति आश्रम में आयोजित महारुद्र यज्ञ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। स्वासा के शिवशक्ति आश्रम के महंत प्रेमनाथ भोला महाराज ने आश्रम में महा रूद्र यज्ञ का आयोजन संपन्न कराया था। रविवार को इस महायज्ञ के समापन पर आश्रम में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में स्वासा खुर्द, स्वासा बुजुर्ग, ललपुरा, कुम्हऊपुर, कलौलीजार आदि गांव के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उधम अनुरागी, विक्रम सिंह, विजय कुमार तिवारी, बृजेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Tags: Hamirpur
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 12:51:49
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
टिप्पणियां