पांचाल सेवा नगरी संस्था ने किया भंडारा

पांचाल सेवा नगरी संस्था ने किया भंडारा

फर्रुखाबादमेला रामनगरिया में पांचाल सेवा नगरी संस्था की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु सन्यासियों व कल्पवासियों ने प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
 
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरत मंदों की सेवा करना है मेला रामनगरिया में यह संस्था का दूसरा कल्पवास है हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता कल्पवासियों की सेवा सहयोग तथा गंगा स्वच्छता के लिए समर्पित है। इस मौके पर प्राचार्य शालनी शिल्पी सिंह नीरज मनीष  वर्मा अमन सुमित कुमार विकास नरसिंह  कश्यप अमित प्रकाश अंशु वैभव सक्सैना नितिन गुप्ता संदीप आर्य संस्था संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी श्री जगदीश वर्मा ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां