अहमदनगर में कार-कंटेनर की टक्कर में 3 लोगों की मौत

  अहमदनगर में कार-कंटेनर की टक्कर में 3 लोगों की मौत

मुंबई । अहमदनगर जिले के कोपरगांव स्थित ढोटर गांव के पास बीती रात कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें कोपरगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोपरगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संदीप कोली के अनुसार जालना जिला निवासी राहुल राजभोज शुक्रवार रात अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी की ओर कार से जा रहे थे। अचानक कोपरगांव में ढोटर गांव के पास सड़क पर पार्क किए गए कंटेनर से उनकी कार टकरा गई। इस घटना में राहुल राजभोज, उमेश उगले, भाऊसाहेब पैथेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन