व्यापार मण्डल की जिला व नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
By Harshit
On
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेशाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के मुख्य अतिथि के रूप में संपन्न हुई। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन में आस्था जताते हुए डा. संजीव कड़की, श्रीकांत कारोलिया ने सदस्यता ली, जिन्हें जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसी क्रम में विजय पहलवान जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री अभिषेक मुच्छल अब्बू, अजय जैन रस्सी, निखिल जैन, राहुल सिंघई को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। मनीष जैन मंगू पहलवान को नया नगर संयोजक मनोनीत किया गया।
अमित चौधरी, सचिन जैन, पंकज टड्या, आशीष सराफ को नगर मंत्री, संजीव नायक, अनुज जैन को नगर संगठन मंत्री, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन को नगर सह मंत्री, मनीष जैन को नगर प्रचार मंत्री, युवा जिला उपाध्यक्ष महावीर जैन, प्रियंक सराफ, सौरभ सराफ को जिला युवा मंत्री, अमित लिंकन नगर युवा उपाध्यक्ष, सौरभ जैन, राहुल पटवा नगर युवा मंत्री, प्रियंक मोदी, मनोहर विश्वकर्मा पप्पू नगर युवा संगठन मंत्री, सौरभ जैन, प्रवीण सिंघई को नगर सह मंत्री मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारी को प्रांतीय पदाधिकारियों ने शॉल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान अभिषेक जैन, अजय सोनी, सिद्धेश्वर जमोरया, संभव सिंघई, जितेंद्र जैन, दीपक सिंघई, अनिल जैन, फहीम बेग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, रविंद्र दिवाकर, उदय सराफ, सुबोध गोस्वामी, अनिल चौधरी, विजय जैन, विपिन रोड़ा, विशाल, सुनील सैनी, संजय जैन, सुमित ने नव निर्वाचित जिला एवं नगर के युवा पदाधिकारी को माला एवं साल पहनकर सम्मान किया। इसी क्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल की प्रबल संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकुमार महोली को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
वहीं पार्षद गिरीश पाठक सोनू का सम्मान किया। बैठक में सुरेश बड़ेरा, प्रदीप सतरवांस, अरविंद नेता, अरविंद, संजय जैन, जितेंद्र सोनी, विजय नेता, गोविंद संज्ञा, अवधेश नायक, संजीव खरे, सौरभ जैन, विवेक, नवीन, कमल कुमार, विनय, विपिन जैन, राहुल पंसारी, संचित अग्रवाल, मनोज, रितेश राठौर, अनुज कुमार, सुनील, अभिनव, शैलेन्द्र, विनोद जैन, संजीव खरे, सुनील सिंघई, विभूति भूषण चौरसिया, रितेश कुमार, प्रिंस राजा अविनाश जैन, मक्खन जैन, अरविंद गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय जैन, अरविंद जैन, आनंद राजा, धर्मेंद्र रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Tags: Lalitpur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
07 Jul 2025 00:01:52
कोलकाता : महेशतला में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका...
टिप्पणियां