एक ही गांव से 2 लड़कियां गायब, गांव के ही युवकों पर भगा ले जाने का आरोप

एक ही गांव से 2 लड़कियां गायब, गांव के ही युवकों पर भगा ले जाने का आरोप

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के एक ही गांव में दो लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। दोनों अलग-अलग तारीखों में गायब हुई हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लड़कियों के बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
  जानकारी के अनुसार बल्दीराय थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। उसको गांव के ही विजय पर बीते 11 जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो मामले में लड़की के पिता मुन्ना लाल ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। दूसरी वही घटना भी उसी गांव की है। बीते 21 जनवरी को गांव का ही असोनी एक सत्रह वर्षीय किशोरी को भगा ले गया। लड़की के पिता शिवराज ने पुलिस को तहरीर दी है। बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। लड़कियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री