भारतीय अर्थव्यवस्था 2024-26 के दौरान 6 से 7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी: एसएंडपी

भारतीय अर्थव्यवस्था 2024-26 के दौरान 6 से 7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना 6 से 7.1 फीसदी की वृद्धि होगी। एसएंडपी ग्लोबल ने गुरुवार को जारी अपने अनुमान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-2026 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6 से 7.1 फीसदी सालाना रह सकती है। एजेंसी ने कहा कि इस दौरान मध्यम अवधि में भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मजबूत बनी रहेंगी। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्वस्थ कॉरपोरेट बही-खातों और अन्य संरचनात्मक सुधार होने से बैंकों का फंसा कर्ज मार्च, 2025 तक कुल अग्रिम के 3 से 3.5 फीसदी तक घट जाएगा। हालांकि, एसएंडपी ने भारत में ब्याज दरों में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना नहीं होने से बैंकिंग उद्योग के लिए जोखिम भी सीमित होने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 फीसदी की दर से बढ़ी थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज (गुरुवार को) प्रातः 11 बजे...
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत