अखिल भारत हिन्दु महासभा ने गांधीजी की पुण्यतिथि पर मनाया शौर्य दिवस

अखिल भारत हिन्दु महासभा ने गांधीजी की पुण्यतिथि पर मनाया शौर्य दिवस

मेरठ। अखिल भारत हिन्दु महासभा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान महासभा के कार्यालय पर हवन पूजन, अनुष्ठान किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिन्दु महासभा के कार्यालय पर मंगलवार को हवन पूजा, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। महासभा के जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि गांधीवाद का भारत से जड़मूल से सफाया होने पर ही भारत हिन्दु राष्ट्र बन सकता है। भारत की धरती की अनेक महापुरुषों ने राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति स्वयं अपनी इच्छा से दे दी थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधीवाद का जड़ से सफाया करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत, पंडित अरविंद शर्मा, दीपक शर्मा, शेखर पंडित, सावन कुमार, हनी कुमार, प्रथम दीक्षित, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Tags: Meerut

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन  पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
    बदायूं। मंगलवार को सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय
बिसौली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
डॉक्टर डे पर किया गया सम्मानित 
सहसवान मे मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन
15 जुलाई तक कारीगर, शिल्पकार एवं पाक कला विशेषज्ञ प्रदर्शनी हेतु करें आवेदन
कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त व दुर्घटना रहित बनाएं