बच गए 177 हवाई यात्री उड़ने से, हो जाता खेल
हवा में उड़ते विमान का दरवाजा उड़ा, आपात लैंडिंग कराई
अमेरिका का था जहाज
न्यूयार्क। विमानन क्षेत्र में शनिवार को घटी दुर्घटना ने अमेरिकी विमान कम्पनियों की पोल खोल दी। घटना के अनुसरण अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान को हवा से 12000 फुट ऊपर प्ले की विंडो हवा में उड़ जाने के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। मामले में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन उस पर सवार 177 यात्रियों की साँसे अटक गई। खबरों के अनुसार एक बच्चे को हवा में उड़ने से तो बचा लिया गया लेकिन ज्यादातर यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान हवा में उड़ गया। विमान को उस समय आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही उड़ गया। यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था।अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 के शुक्रवार शाम प्रस्थान के तुरंत बाद एक घटना हुई। विमान 171 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ.. और जैसे ही इसका पता चलेगा, हम आपके साथ इसकी जानकारी साझा करेंगे।
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइटरडार24 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान 16,325 फीट की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंच गया, इससे पहले कि इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया।
टिप्पणियां