विकास की तस्वीर है विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकास की तस्वीर है विकसित भारत संकल्प यात्रा

मोबाइल वैन के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और आयुष्मान कार्ड, पी एम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, एन आर एल एम के लाभार्थियों से उनकी कहानी, उनकी ज़बानी सुनी गई।

चंदौली। सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के केशवपुर व राऊतपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत,  गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। आगामी दिनों में इस यात्रा के माध्यम से सैकड़ो ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संकल्प पत्र से शपथ दिलाई गई

इस दौरानए डी ओ आई एस बी हवलदार यादव, ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, सचिव गणेश अहीर, प्रधान केशवपुर कृष्णा प्रजापति, प्रधान राउतपुर अनिल यादव, टी ए पूनम यादव, प्रधानाध्यापक केशवपुर अशफाक अहमद सहित काफ़ी संख्या मे समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज (गुरुवार को) प्रातः 11 बजे...
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत