विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र देश-राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र देश-राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे

रुड़की (देशराज पाल)। आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की द्वारा विद्यालय के 10वीं, 12वीं एवं गृह परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। शुभारम्भ डोमेश्वर साहू मा॰ क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान प0उ0प्र0 क्षेत्र, डॉ॰ विजयपाल प्रदेश निरीक्षक, भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखण्ड प्रान्त, रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष, डा0 रजत अग्रवाल प्रबंधक, प्रबन्ध समिति के कर्नल रविन्द्र बंसल, जे.पी. शर्मा, अमरदीप सिंह प्रधानाचार्य के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कक्षा 12 के मानवीकि संकाय छात्र अक्षित सिंह, विज्ञान संकाय के पार्थ गोयल, वाणिज्य संकाय की आरिका कोहल तथा अपूर्वा चौधरी को नकद धनराशि से सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में हंसिका (प्रथम), नीति चौधरी एवं विक्रान्त कर्णवाल (द्वितीय) तथा पूर्वी शर्मा (तृतीय) को नकद धनराशि से सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 में अक्षित सिंह (इतिहास एवं संगीत), खुशी (हिन्दी), अशिंका लोहान एवं श्रद्धा राठी (योगा) विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। डोमेश्वर साहू मा॰ क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान प0उ0प्र0 क्षेत्र ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले आप सभी भैया-बहनों की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान आप सभी की माताओं का है क्योंकि हमारी प्रथम गुरु एवं संसार में अच्छे-बुरे का ज्ञान कराने वाली माता का स्थान हमारे ग्रन्थों में सर्वोपरि बताया गया है। अब सभी छात्र-छात्राओं का कर्त्तव्य है कि ‘‘जग सिर मौर बनाये भारत’’ इस पंक्ति को सार्थक बनाकर अपना जीवन सफल बनाये। डॉ0 रजत अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आदर्श शिक्षक एवं आदर्श छात्र के समस्त गुणों को अपना कर छात्र एवं शिक्षक के मध्य सम्मान एवं संस्कार का सम्बन्ध रहना चाहिए साथ ही एक दूसरे की रक्षा करना, एक दूसरे के साथ रहना, एक विचार, एक व्यवहार द्वारा स्वयं को एवं समाज को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दें सकते है। रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को विद्यालय परिणाम, सफल संचालन और शिक्षा जगत में विद्यालय द्वारा किये जा रहे अनूठे प्रयोगों एवं प्रयासों के लिए शुभकामनायें देते हुए विद्यालय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र देश-राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। नवीन विचारों रचनात्मक और क्रियात्मक कार्यो से भारत के युवा देश व समाज के हित में कार्य कर राष्ट्र को उन्नत शिखर पर ले जाने को सक्षम है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय एवं घर का वातावरण, संस्कार एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका एक आदर्श छात्र के निर्माण में अपना योगदान निभाते है। यही प्रतिभाशाली होनहार युवा राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अपने दायित्व एवं कर्त्तव्यों का निर्वाह कर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाते है। कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा यक्ष, अक्षरा, निराली, परीधि, देवांग, कीर्तिका जोशी, युवराज, प्रशान्त, श्लोक, प्रतिभा, प्रतीक, रितिक, अनिश, हर्षित, श्रृष्टि, आर्यन, अंशिका, आयुषी, लक्ष्य, राघव, इशिका, अरनव, यश, साक्षी, वासु, श्रेष्ठा, वेदांत, शिवांश, ऐंजल, दिव्या, केतन, सरस्वती, हार्दिक, आयुषी को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा अक्षित सिंह, पार्थ, अपूर्वा, पुष्पेन्द्र, खुशी, आरुषी, स्नेहा, तनुष, मानवी, रिया, मयंक सिंह, अंशिका, आरिका, देव, आर्य, सचिन, वीर सक्षम सिंह को सम्मानित किया गया। संचालन विद्यालय की छात्रा पूर्वी शर्मा एवं अंशिका द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मोहन सिंह मटियानी उप प्रधानाचार्य, जसवीर सिंह पुुण्डीर,  आनन्द कुमार, विवेक पाण्डेय, नारायण दास, विवेक उप्पल, राजू बिष्ट, वन्दना त्यागी, निर्मला राजपूत, नेहा चड्डा, कीर्ति शारदा, आशीष तोमर, अश्वनी कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला के दूसरे दिन,...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' का निमंत्रण 
ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी.जी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक के विरोध में आप ने ज्ञापन सौपा
विश्व धरोहर दिवस में राज्य संग्रहालय लखनऊ ने लगाये विभिन्न संस्थानों में प्रर्दशनी
आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने लोहिया चिकित्सालय का किया निरीक्षण
बड़ी राहत: अब तीन साल के लिए होगा वैध तंबाकू किसानों का पंजीकरण प्रमाणपत्र