एनवीड‍िया अध‍िकारी ने कहा- एआई के पीछे भागने वाले सही रास्‍ते पर नहीं

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। दुन‍ियाभर की कंपनियां, AI अपनाने पर जोर दे रही हैं। इसके लिए बड़ी संख्‍या में लोगों की छंटनी की जा रही है। साल 2026 छंटनी के लिहाज से दुखदायी रहा है। बड़ी टेक द‍िग्‍गजों जैसे- एमेजॉन, ओरेकल, गूगल, मेटा आद‍ि ने लोगों को काम से न‍िकालने का ऐलान क‍िया। अब प्रमुख कंपनी एनवीड‍िया के एक अध‍िकारी ने कहा है कि एआई के कारण लोगों को नौकरी से न‍िकालकर कंपन‍ियों की हालत शायद नहीं सुधरेगी। एआई के पीछे भागने वाली कंपन‍ियां सही रास्‍ते पर नहीं हैं। NVIDIA के सीनियर एग्जीक्यूटिव ब्रायन कटानजारो (Bryan Catanzaro) ने यह चेतावनी दी है।

ब्रायन कटानजारो की बड़ी बात
एनवीड‍िया दुनिया की प्रमुख चिप मेकर कंपनी है। उसमें वाइस प्रेसि‍डेंट- ब्रायन कटानजारो का कहना है कि कर्मचारियों को निकालकर एआई का उपयोग करना अभी एक महंगा सौदा है। 'Axios' से बातचीत में कटानजारो ने कहा कि उनकी टीम के लिए एआई की जो लागत है वह कर्मचार‍ियों पर आने वाले खर्च से कहीं अधिक है। कटानजारो ने उन बातों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जाता है कि एआई को अपनाने से कंपन‍ियों की आर्थिक हालत तुरंत ठीक हो जाएगी।

गोमती में गिर रहे 45 नाले, होगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : गोमती में गिर रहे 45 नाले, होगी कार्रवाई

बड़ी कंपन‍ियां ले रहीं फैसला
एनवीड‍िया के सीन‍ियर अधिकारी का यह बयान एकदम उलट है, क्‍योंकि मेटा से लेकर माइक्रोसॉफ्ट और गूगल से लेकर एमेजॉन ने अपने कामकाज में ऑटोमेशन को बढ़ाने के ल‍िए लोगों को नौकरी से नि‍काला है। बीते द‍िनो ओरेकल ने 12 हजार लोगों को न‍िकालने का ऐलान क‍िया जिसमें बड़ी संख्‍या में भारतीय भी शामिल रहे। हाल ही में मेटा ने अपनी वर्कफोर्स में 10 फीसदी कटौती की योजना बताई जिसके कारण 8 हजार लोगों की नौकरी जानी तय है।

AI की कारण छ‍िनता कामकाज
TOI टेक की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में अबतक 92 हजार छंटन‍ियां लागत को कम करने और एआई में न‍िवेश करने के लिए हुई हैं।
हालांक‍ि तमाम शोध यह बताते हैं कि एआई अभी भी कई सारे कामों में इंसानों का विकल्‍प नहीं बन पाया है क्‍योंकि वह एक महंगा सौदा है।
MIT की एक स्‍टडी बताती है कि विजुअल टास्‍क वाले सिर्फ 23 फीसदी कामों में ही एआई और ऑटोमेशन फायदे का सौदा है। 77% मामलों में इंसान को काम पर रखना सस्‍ता है।

सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर भी चपेट में
हालांकि कई क्षेत्र एआई के कारण सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। एंथ्रोपिक के सीनियर अधिकारी ने बीते द‍िनों अपने बयान में कहा था कि बढ़ते एआई के उपयोग की वजह से सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियरों की नौकरी जल्‍द खत्‍म हो सकती है। सिर्फ वही सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर बचे रह जाएंगे जो एआई का अच्‍छा उपयोग करना जानते होंगे और उससे कई कामों को एकसाथ करा पाएंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन