बरूकी बस स्टैंड पर किसानों का सांकेतिक धरना, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे स्थित बरूकी बस स्टैंड पर नहर की सर्विस रोड पर पुलिया निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक के दौरान एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित मांग पत्र मां चामुंडा देवी पुलिस चौकी बरूकी के इंचार्ज राहुल कुमार को सौंपा।

धरना स्थल पर जुटे सैकड़ों किसानों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 9 मई को प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय बैठक अब बिजनौर मुख्यालय के बजाय बरूकी बस स्टैंड पर ही आयोजित की जाएगी।

1.50 लाख रुपये की स्मैक और 88 हजार रुपये की नकदी के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 1.50 लाख रुपये की स्मैक और 88 हजार रुपये की नकदी के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

किसानों ने प्रमुख रूप से नहर पर सर्विस रोड में पुलिया निर्माण, झालू से नजीबाबाद के ग्राम सरवनपुर तक नहर पटरी को पक्का कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर न लगाने, बरूकी गैस एजेंसी से नियमित गैस वितरण सुनिश्चित करने और साप्ताहिक बाजारों को व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
इसके अलावा ग्राम बरूकी में बनी पानी की टंकी को तत्काल चालू कराने, मुख्य बाजार क्षेत्र से देसी शराब का ठेका हटाने तथा वर्षों से जर्जर पड़े अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति करने की भी मांग की गई।

बंदरों के आतंक से बरूकी में दहशत, ग्रामीणों और दुकानदारों ने की राहत दिलाने की मांग ये खबर भी पढ़े : बंदरों के आतंक से बरूकी में दहशत, ग्रामीणों और दुकानदारों ने की राहत दिलाने की मांग

बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़ ने की, जबकि संचालन बृजेश कुमार ने किया। इस मौके पर जय सिंह, अमरदीप सिंह, समरपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, सोकेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, परमा सिंह, घनश्याम सिंह, मुनेंद्र सिंह, खजान सिंह, रवि कुमार, विपिन कुमार, गजे सिंह, रामनाथ सिंह, महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें ये खबर भी पढ़े : बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारतीय महिला टीमने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर हासिल की नंबर-1 की पोजीशन

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 जून...
खेल 
भारतीय महिला टीमने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर हासिल की नंबर-1 की पोजीशन

दो तल्ला खेती एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई

दो तल्ला खेती : खेती और किसानी में इन दिनों किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इसी में एक नाम...
खेती-बाड़ी 
दो तल्ला खेती एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई

अभिनेत्री 61 साल की उम्र में भी अकेले जिंदगी क्यों गुजार रही ?

सुष्मिता मुखर्जी। : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी 61 साल की हो चुकी हैं और इस उम्र में भी वह अकेले...
मनोरंजन 
अभिनेत्री 61 साल की उम्र में भी अकेले जिंदगी क्यों गुजार रही ?

भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी

भारत और ब्रिटेन: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस साल 15 जुलाई से लागू हो जाएगा।...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी

दुनिया का पहला 100% हाइड्रोजन इंजन तैयार, बनेगा बिजली संकट का भगवान

नई दिल्ली। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ऐसी महाक्रांति हुई है जो दुनिया से बिजली संकट को पूरी तरह से...
टेक-मित्र 
दुनिया का पहला 100% हाइड्रोजन इंजन तैयार, बनेगा बिजली संकट का भगवान

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ