दुनिया का पहला 100% हाइड्रोजन इंजन तैयार, बनेगा बिजली संकट का भगवान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ऐसी महाक्रांति हुई है जो दुनिया से बिजली संकट को पूरी तरह से खत्म कर सकती है। दरअसल स्पेन के बर्मेओ शहर की कंपनी वार्टसिला ने ना सिर्फ दुनिया का पहला 100% हाइड्रोजन इंजन तैयार कर लिया है बल्कि शुद्ध हाइड्रोजन ईंधन के साथ इस विशाल पावर इंजन का सफल टेस्टिंग भी कर ली है। यह इंजन बिजली बनाएगा, जिसे कि टेस्टिंग के बाद सीधे स्पेन के नेशनल पावर ग्रिड में सप्लाई भी किया गया। इन इंजन का नाम 'वार्टसिला 31H2' मॉडल है, जो कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा हाइड्रोजन इंजन है। इसकी मदद से बिना बिना कोयले या प्राकृतिक गैस के भी घरों तक बिजली पहुंचाई जा सकेगी।

क्यों खास है हाइड्रोजन इंजन?
अभी तक दुनियाभर में मौजूद हाइड्रोजन इंजन नैचुरल गैस के साथ मिलाकर चलाए जाते थे।
वार्टसिला 31H2 मॉडल के चलते दूसरे किसी तरह के इंधन की जरूरत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए स्पेन को इसलिए चुना क्योंकि वहां पहले से ही ग्रीन एनर्जी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इस इंजन ने साबित कर दिया है कि बिना किसी प्रदूषण के भी बिजली बनाई जा सकती है।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां ये खबर भी पढ़े : रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

मौसम पर निरभर्ता होगी कम
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 2030 तक सौर और पवन ऊर्जा की क्षमता में 4600 गीगावाट की बढ़ोत्तरी का अनुमान है लेकिन धूप और हवा हमेशा एक सी हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसकी वजह से पावर ग्रिड में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। 100% हाइड्रोजन इंजन इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

इतना ही नहीं, जब कभी धूप या हवा ज्यादा होगी तो अतिरिक्त बिजली से पानी को तोड़कर ग्रीन हाइड्रोजन बनाई जाएगी और उसे स्टोर किया जाएगा। वहीं जब मौसम साथ नहीं देगा, तो उसी ग्रीन हाइड्रोजन को '31H2' इंजन में जलाकर बिजली सप्लाई की जा सकेगी।

बदलेगा पूरी दुनिया
यह पहला 100% इंजन दुनिया बदलने की ताकत रखता है। सबसे पहले इससे सबसे बड़ा फायदा चौबीसों घंटे चलने वाली बड़ी फैक्ट्रियों और AI डेटा सेंटर्स को होगा। वार्टसिला के डायरेक्टर रासमस टेइर का कहना है कि इंजन की टेस्टिंग सफल रही है। अब सिर्फ जरूरत है कि सरकारें इसके इस्तेमाल को लेकर साफ पॉलिसी बनाएं और इसके विस्तार के बारे में सोचे। अगर इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जाता है, तो बिजली और प्रदूषण की समस्या दुनिया से गायब हो सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव...
राजस्थान 
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के...
झारखंड 
छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे...
राष्ट्रीय 
हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

उत्तर प्रदेश

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत