1.50 लाख रुपये की स्मैक और 88 हजार रुपये की नकदी के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
रामनाथ सिंह
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक तथा नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रहनुमा उर्फ नूरी पत्नी फरीद एवं तबस्सुम पत्नी फरीद, निवासी मोहल्ला मिर्दगान गली नंबर-10, थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों आरोपिताओं को कोतवाली शहर पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपिताओं के पास से 50.35 ग्राम स्मैक डली के रूप में तथा 61.19 ग्राम स्मैक की पुड़िया/बिट, कुल 111.54 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त स्मैक बिक्री से अर्जित 88,950 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
ये खबर भी पढ़े : अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुतिबरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली शहर में आरोपित महिलाओं के विरुद्ध मु0अ0सं0 435/2026 के अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुरपाल, महिला उपनिरीक्षक ममता, कांस्टेबल संदीप, मोहित, मोहित, महिला कांस्टेबल करिश्मा तथा सरिता शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
