लखीमपुर: 'सुलह' के बाद भी डॉक्टर मुनीफ पर नए दबाव का खेल, क्या वसूली का जरिया बना कानून?

अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद भी डॉक्टर को मानसिक रूप से दबाने की कोशिश; सक्रिय ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट पर SP कर सकते हैं बड़ा एक्शन!

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी। महिला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या *127/2025* अब साधारण विवाद नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठने और उसके बाद भी ब्लैकमेल करने की गहरी साजिश का रूप लेता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, न्यायालय द्वारा केस बंद किए जाने के बाद भी डॉक्टर मुनीफ खान पर लगातार नया दबाव बनाया जा रहा है, जो सीधे तौर पर एक सोची-समझी ब्लैकमेलिंग की तरफ इशारा करता है।

जब खुद पीड़िता ने कहा- "बहकावे में दर्ज कराया था केस"

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा ये खबर भी पढ़े : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

दस्तावेजों के अनुसार, पीड़िता सबीना ने स्वयं पुलिस अधीक्षक और न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र देकर स्वीकार किया था कि उसने *"कुछ लोगों के बहकावे में आकर गलत मुकदमा दर्ज करा दिया था।"* युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में साफ कहा कि: "डॉ० मुनीफ ने मुझे शादी का झांसा नहीं दिया था और न ही मेरे साथ कोई शारीरिक संबंध बनाए थे। डॉ० मुनीफ ने न तो मेरा गर्भपात कराया और न ही मारपीट की।"

इसी आधार पर महिला अदालत लखीमपुर खीरी ने 28 जनवरी 2026 को ही पुलिस की अंतिम रिपोर्ट (FR) स्वीकार कर केस बंद कर दिया था।

सीनेट -2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : सीनेट -2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

क्लीन चिट के बाद दबाव क्यों? उठ रहे गंभीर सवाल: कौन है मास्टरमाइंड?: जब युवती ने खुद माना कि डॉक्टर निर्दोष हैं और केस बंद हो चुका है, तो फिर डॉक्टर को मानसिक रूप से और ज्यादा दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है?

काफिले में नियम तोड़कर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वाहन का पांच हजार का चालान ये खबर भी पढ़े : काफिले में नियम तोड़कर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वाहन का पांच हजार का चालान

 वसूली का सिंडिकेट सक्रिय?: चर्चा है कि जिले में एक ऐसा सिंडिकेट सक्रिय है जो सम्भ्रांत लोगों को संगीन धाराओं में फंसाता है, फिर सुलह के नाम पर मोटी रकम ऐंठकर भी ब्लैकमेलिंग बंद नहीं करता।

सूत्रों की मानें तो इस नए दबाव से तंग आकर अब डॉक्टर पक्ष इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस प्रशासन की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि डॉक्टर को प्रताड़ित करने या पैसे ऐंठने के पुख्ता सबूत पुलिस अधीक्षक (SP) के सामने आते हैं, तो पर्दे के पीछे से खेल रहे सफेदपोशों पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का भारी मुकदमा दर्ज होना तय है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजनीतिक हलचल तेज, दिल्ली में लगे राहुल गांधी विरोधी पोस्टर, विपक्षी एकता पर उठे सवाल

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडी’ (आईएनडीआईए) की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक...
दिल्ली 
राजनीतिक हलचल तेज, दिल्ली में लगे राहुल गांधी विरोधी पोस्टर,  विपक्षी  एकता पर उठे सवाल

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला

  इजरायल  : पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला

नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। गोपनीय...
छत्तीसगढ़ 
नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं के पोर्टल के संचालन को लेकर सामने आई कुछ...
दिल्ली 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

उत्तर प्रदेश

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश